टीम, डिवाइस और नियंत्रण

कौन क्या देखे, आप तय करें

हर कोई अपने फ़ोन, टैबलेट या कंप्यूटर से जुड़ता है, और जब तक आप डिवाइस मंज़ूर करके भूमिका न चुनें, कोई अंदर नहीं आ सकता। डिवाइस हटाने पर उससे Godaam का डेटा मिट जाता है।

भूमिकाक्या कर सकते हैं
मालिकसब कुछ: गोदाम, पार्टियाँ, दरें, स्टॉक, बिल, रिपोर्ट, होल्ड, सुधार, डिवाइस और प्लान
सह-मालिकमालिक जैसे ही अधिकार, साझेदार या परिवार के सदस्य के लिए
अकाउंटेंटस्टॉक प्राप्ति, डिस्पैच और जगह बदलना; बिल, भुगतान, हिसाब, दरें, मंज़ूरी और ऑडिट लॉग
गोदाम स्टाफ़स्टॉक प्राप्ति, डिस्पैच, जगह बदलना और पर्चियाँ प्रिंट करना। दरें, बिल या बकाया उन्हें कभी नहीं दिखते
  • आसानी से जुड़ना

    QR कोड शेयर करें। नया डिवाइस 6 अंकों का कोड दिखाता है, जिसे आप मंज़ूरी से पहले मिलाते हैं।

  • सूचनाएँ

    माल आया, माल गया, मंज़ूरी वाले डिस्पैच, भुगतान और डुप्लीकेट रसीद प्रिंट, आपके फ़ोन पर।

  • ऑडिट लॉग

    हर एंट्री और बदलाव, किसने और कब किया। एंट्री बदली या मिटाई नहीं जा सकती।

ऑडिट लॉग
ऑडिट लॉग: हर एंट्री और बदलाव, किसने और कब किया

सुरक्षा

सुरक्षित, और सिर्फ़ उनके लिए जिन्हें आप चुनें

  • एन्क्रिप्टेड कारोबारी डेटा

    आपका डेटा आपके डिवाइस पर और सर्वर तक जाते समय एन्क्रिप्ट रहता है।

  • पासकोड, फ़िंगरप्रिंट और ऑटो-लॉक

    हर डिवाइस पासकोड से खुलता है, फ़ोन पर फ़िंगरप्रिंट या Face ID से भी। फ़ोन पर 5 मिनट बैकग्राउंड में रहने पर, या कंप्यूटर पर 15 मिनट इस्तेमाल न होने पर अपने-आप लॉक हो जाता है।

  • अकाउंट वापस पाएँ

    फ़ोन खो गया या पासकोड भूल गए? मालिक रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए OTP से वापस आ जाता है।

गोदाम स्टाफ़ को दरें, बिल या बकाया कभी नहीं दिखते। पैसा मालिक और अकाउंटेंट देखते हैं।

भाषा और डिवाइस

आपकी भाषा में, आपके डिवाइस पर

  • हर जगह हिंदी और English

    हर स्क्रीन की भाषा बदलती है, और हर दस्तावेज़ किसी भी भाषा में प्रिंट होता है। ऐप में मदद भी दोनों भाषाओं में है।

  • गोदाम के लिए फ़ोन

    गोदाम स्टाफ़ के लिए Android और iPhone।

  • मालिक और ऑफ़िस के लिए टैबलेट

    Android टैबलेट या iPad, खड़ा या आड़ा, पूरे ऑफ़िस लेआउट के साथ।

  • या Windows कंप्यूटर

    वही ऑफ़िस, Windows ऐप पर।

फ़ोन पर स्टाफ़ ऐप हिंदी में
फ़ोन पर स्टाफ़ ऐप, हिंदी में
टैबलेट पर मालिक का डैशबोर्ड
टैबलेट पर मालिक का डैशबोर्ड

अपनी पूरी टीम को जोड़ें

हम एक ही मुलाकात में आपका गोदाम सेट करके आपका स्टाफ़ और अकाउंटेंट जोड़ देते हैं।